Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Patratu News : पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद

Patratu News : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तलाटांड़ से 13 मई को चोरी हुई टाटा 709 टर्बो वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। मामले में लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ला निवासी कासिम अंसारी  को गिरफ्तार किया गया है।


एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम


राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सौंदा ‘डी’ निवासी शुभम कुमार यादव का टर्बो ट्रक तालाटांड़ से चोरी हो गया था। इसके बाद मुकेश कुमार लुनयात के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई को लोहरदगा के किस्को मोड़ से चोरी की गाड़ी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने वाहन लेकर भाग रहे चालक कासिम अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ट्रक बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !