Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट तो कहीं 41 डिग्री पारा

Jharkhand Weather Alert: उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास सक्रिय चक्रवातीय सिस्टम अब पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ गया है, जिससे झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है. पिछले 24 घंटों में जहां सिमडेगा के ठेठईटांगर में सबसे ज्यादा 50.3 मिमी बारिश हुई, वहीं डालटनगंज और सरायकेला 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म और गुमला 21.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा.

आज पूरे राज्य में येलो अलर्ट, कल धनबाद-बोकारो में ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र ने आज (19 मई को) हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर रांची, जमशेदपुर, संथाल परगना और कोल्हान सहित लगभग पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 20 मई को बोकारो और धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है. इसके बाद 23 मई को भी रांची, बोकारो, धनबाद सहित चतरा और हजारीबाग में खराब मौसम की चेतावनी है.

रांची में 25 मई तक आंधी-पानी के आसार, सुरक्षित रहने की सलाह
राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 19 से 25 मई तक लगातार बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने कहा है कि खराब मौसम और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान लोग खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर किसी सुरक्षित और पक्के मकान में शरण लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !