Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Seraikela News: सरायकेला में बेकाबू LPT का तांडव, मैजिक को रौंदते हुए मिक्सर से भिड़ा ट्रक, एक घायल

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बेकाबू LPT वाहन (WB11B8695) ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक मैजिक पैसेंजर वाहन को टक्कर मारी और फिर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मैजिक को टक्कर मार फरार हो रहा था ट्रक, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोलकाता से सामान लेकर आ रहा LPT वाहन टक्कर मारने के बाद तेजी से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने जब उसका पीछा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी। इसी दौरान नियंत्रण खोने पर ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया।

डिवाइडर के बाद सीमेंट मिक्सर से भिड़ा ट्रक
डिवाइडर से टकराने के बाद भी ट्रक नहीं रुका और सामने से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर वाहन में जा भिड़ा। हादसे में मैजिक पैसेंजर वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं LPT वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चालक ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता से माल लेकर आ रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !