Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Weather Department In Jharkhand: झारखंड में मौसम विभाग की बड़ी खबर,20 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

weather Department In Jharkhand: रांची झारखंड में भीषण गर्मी के बाद मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि गुरुवार 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन 20 जिलों में बारिश होगी, उनमें कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 3 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 12 जून को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़ शेष भागों में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 12 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम केंद्र ने अपने दैनिक मौसम विवरण में कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में सबसे ज्यादा 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। डालटनगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में मौसम विभाग की बड़ी खबर ने लोगों को राहत दी है। 20 जिलों में आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !