Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Ranchi News: रांची एयरपोर्ट में नई सुविधाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के कार्यपालक निदेशक एस एस राजू ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

कार्यक्रम के तहत एयरपोर्ट परिसर में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा. इनमें भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, फीचर वॉल, यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इन नई व्यवस्थाओं से यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

मुलाकात के दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार और उप महाप्रबंधक मनोज प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !