Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: झारखंड में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर सरकार का फोकस, CII प्रतिनिधियों संग हुई अहम बैठक

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे.

बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने विश्व आर्थिक मंच 2026 के दावोस सम्मेलन में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम दौरे को सकारात्मक पहल बताया. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से राज्य को निवेश के क्षेत्र में नई पहचान मिली है और उद्योग जगत में झारखंड को लेकर सकारात्मक माहौल बना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !