Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ मजदूरों का धरना, उपायुक्त से मिलकर उठाएंगे छंटनी का मुद्दा

Giridih News: गिरिडीह के बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ असंगठित मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा. छंटनी किए गए मजदूरों को दोबारा काम पर रखने और लंबित मांगों को लेकर मजदूर फैक्ट्री गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

माले नेता कन्हैया पांडेय ने कहा कि यदि 25 मई तक फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेता है, तो फैक्ट्री गेट के सामने बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी सूचना प्रशासन को भी दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि छंटनी किए गए मजदूरों का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने इस मामले को सदन में रखा था, जिसके बाद श्रम मंत्री ने गिरिडीह उपायुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे. अब 20 मई को मजदूर संगठनों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराएगा.

माले और असंगठित मजदूर मोर्चा ने कहा कि यदि प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं निकला, तो श्रम मंत्री को लिखित शिकायत भेजी जाएगी. संगठन की एक टीम केंद्रीय और राज्य कमेटी के निर्देश पर आगे की रणनीति तैयार करेगी.

धरना स्थल पर कन्हैया पांडेय, किशोर राय, हुबलाल राय, दीपक गोस्वामी, सुनील ठाकुर, मधुसूदन कोल, तुलसी तुरी, नवीन पांडेय, पवन यादव, भिखारी राय, दिलचंद कोल, अरविंद टुडू, भीम कोल, मोहन कोल, बाबूलाल बास्की समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मजदूर मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !