Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

BREAKING : जमशेदपुर के चार डीएसपी का तबादला, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

BREAKING : झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए जमशेदपुर में पदस्थापित चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।तबादला सूची के अनुसार संजीव कुमार को गिरिडीह से जमशेदपुर नगर डीएसपी बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार को जमशेदपुर में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) की जिम्मेदारी दी गई है।


घाटशिला और विधि-व्यवस्था शाखा में भी नई पोस्टिंग


इसके अलावा सुमित कुमार को धनबाद से स्थानांतरित कर जमशेदपुर का विधि-व्यवस्था डीएसपी बनाया गया है। वहीं विकास आनद लागुरी को जामताड़ा से स्थानांतरित कर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियों के तहत अधिकारियों को पदस्थापित कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !