Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jamshedpur News : गर्भवती महिला को धूप में खड़ा कर काटा चालान, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

Jamshedpur News : आजाद नगर रोड नंबर-15 में ट्रैफिक जांच के दौरान एक गर्भवती महिला को चिलचिलाती धूप में खड़ा रखने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल से लौट रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसके वाहन को जांच के लिए रोक लिया।जानकारी के अनुसार वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, लेकिन प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की वैधता कुछ दिन पहले समाप्त हो गई थी। आरोप है कि चालान प्रक्रिया पूरी करने के दौरान गर्भवती महिला को भीषण गर्मी और तेज धूप में काफी देर तक खड़ा रखा गया।


“कानून के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी”


घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गर्भवती महिला केवल एक नागरिक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी की वाहक होती है। ऐसे में उसकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या कानून का पालन करवाने का मतलब मानवीय संवेदनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज करना है। उनका कहना है कि प्रशासन को विशेष परिस्थितियों में विवेकपूर्ण और संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।


ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल


मामले को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिसिंग के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने कहा कि राज्य सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण की बात करती है, लेकिन यदि गर्भवती महिलाओं को भीषण धूप में खड़ा कर चालान की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएं, तो यह प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

इस मामले में नीरज पाठक से भी जवाब मांगा गया है कि क्या ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का मतलब केवल चालान काटना और कठोरता दिखाना है, या फिर परिस्थितियों को समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना भी प्रशासनिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों और जरूरतमंद नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !