Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News: TMH में मरीज के परिजनों से धक्का-मुक्की का आरोप, सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ थाना में शिकायत

Jamshedpur News: टाटा मुख्य अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ कथित बदसलूकी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है. घटना बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की बताई जा रही है. मामले के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई और शिकायत थाना तक पहुंच गई.

पीड़ित मोहम्मद असीम के अनुसार, वह बुधवार सुबह अपने पिता मोहम्मद सलीम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे. उनके साथ उनकी मां इसरत भी मौजूद थीं. असीम का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा. इस दौरान बातचीत के बीच गार्ड ने कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे उनकी मां जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोट लगी.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को संभाला. परिजनों ने सिक्योरिटी कर्मी के व्यवहार पर नाराजगी जताई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में विवाद की स्थिति बन गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की. अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि पीड़ित पक्ष ने इसे पर्याप्त कार्रवाई नहीं मानते हुए बिस्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !