Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jamshedpur News : मानगो के पारडीह में दुकान की एसबेस्टस काटकर चोरी, नकदी समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur News : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह चौक स्थित एक गल्ला दुकान में बीती रात चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद और लगभग 10 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार पारडीह चौक स्थित “मामा स्टोर” के संचालक महेश सिंह रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान में बिक्री अच्छी होने के कारण उन्होंने सुबह दूध, दही और अन्य कच्ची सामग्री के भुगतान के लिए नकद राशि दुकान में ही रखी थी।


सुबह दुकान खुलते ही चोरी का हुआ खुलासा


सुबह करीब 6 बजे जब महेश सिंह दुकान पहुंचे और शटर खोला तो अंदर का सामान बिखरा मिला। ऊपर देखने पर पता चला कि चोरों ने एसबेस्टस की छत काटकर दुकान में प्रवेश किया और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।


भाजपा नेता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग


घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

विकास सिंह ने कहा कि मानगो क्षेत्र में नशे के कारोबार और डेली लॉटरी का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी, नशे के कारोबार और अवैध लॉटरी पर रोक नहीं लगी तो लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए पैदल मार्च निकाला जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !