Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi News : रांची में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, खाते से उड़ाए 1.12 लाख रुपये

Ranchi News : राजधानी के रातु थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया और खाते से 1 लाख 12 हजार 273 रुपये निकाल लिये। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।पीड़ित राजकिशोर तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह काठीटांड़ स्थित हिताची एटीएम में पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और पिन नंबर भी देख लिया।


खाते से कई बार में निकाले गए रुपये, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


कुछ देर बाद आरोपी ने खाते से अलग-अलग बार में पैसे निकाल लिये। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मैसेज नहीं आने के कारण पीड़ित को तुरंत इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में खाते की जांच करने पर ठगी का पता चला।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस लोगों से एटीएम में सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचने की अपील कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !