Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi News: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में छह आरोपियों की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई

Ranchi News: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष को आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड और केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अगली सुनवाई तक यदि आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो मामले के अनुसंधान पदाधिकारी को 26 मई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा.

इस मामले में विकास कुमार, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद सहित छह आरोपियों ने जमानत की मांग की है. जांच एजेंसियों के अनुसार इनमें से कुछ आरोपी कथित तौर पर पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं. मामले में अब तक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया था. कार्रवाई के दौरान 166 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें पेपर लीक और सॉल्वर गैंग से जुड़े पांच प्रमुख आरोपी भी शामिल बताए गए थे.

जांच में यह बात सामने आई थी कि अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले संभावित प्रश्न और उत्तर याद कराए जा रहे थे. साथ ही कई अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, एडमिट कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज भी कथित तौर पर आरोपियों के कब्जे में पाए गए थे.

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को इकट्ठा कर परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है. इसके बाद विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की थी. पूरे मामले को लेकर तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !