Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jharkhand News: कांग्रेस 24 मई को आयोजित करेगी “शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस”

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने राज्यभर में 24 मई 2026 को “शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस” मनाने की घोषणा की है. यह कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी समस्याएं एवं सुझाव संगठन के सामने रख सकेंगे.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि यह पहल संगठन को अधिक जवाबदेह और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान जिला और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता अपनी शिकायतें, संगठन से जुड़े मुद्दे और प्रतिनिधित्व संबंधी बातें लिखित रूप में जमा कर सकेंगे. कांग्रेस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों को आगे प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा, जहां निष्पक्ष तरीके से उनकी समीक्षा और समाधान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

पार्टी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिकायतें स्वीकार की जाएंगी. इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक सूचना पहुंचाने को कहा गया है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस संगठन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संवाद को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है. उनके अनुसार पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !