Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jharkhand News: धनबाद में क्लस्टर सिस्टम को लेकर बढ़ी चिंता, छात्रहित के मुद्दों पर राज्यपाल से मिले विधायक और महापौर

Jharkhand News: झारखंड में उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आज रांची स्थित लोक भवन में महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. झारखंड विधानसभा सदस्य रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर उच्च शिक्षा से जुड़े कई विषयों पर ज्ञापन सौंपा.
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम पर जताई चिंता
मुलाकात के दौरान विधायक और महापौर ने बिनोद बिहारी महतो Koyalanchal University के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रहित से जुड़े मुद्दे उठाए. उन्होंने राज्यपाल का ध्यान इस व्यवस्था से पैदा होने वाली व्यावहारिक समस्याओं की ओर आकर्षित कराया.

ज्ञापन में कहा गया कि धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य क्षेत्रों से अलग हैं. ऐसे में क्लस्टर सिस्टम लागू होने पर विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खासकर छात्राओं के लिए आवागमन, समय और अतिरिक्त आर्थिक बोझ बड़ी चुनौती बन सकता है.

राजा शिव प्रसाद कॉलेज की समस्याओं को लेकर भी सौंपा गया ज्ञापन
इस दौरान झरिया विधानसभा क्षेत्र स्थित Raja Shiv Prasad College से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी राज्यपाल के सामने रखा गया. ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज में मौजूद समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई.

विधायक रागिनी सिंह और महापौर संजीव सिंह ने छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए राज्यपाल से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी बदलाव से पहले स्थानीय परिस्थितियों और छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !