Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Giridih Police Success: तिसरी में आरोपियों ने किया था बाइक सवार से डेढ़ लाख रुपए का लुट, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के खोरों डैम के समीप एक बाइक सवार से अज्ञात अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए लुट लिए थे। घटना को लेकर पीड़ित ने तिसरी थाना में लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 11 जून को तिसरी थाना क्षेत्र के खोरों निवासी साधु कुमार के द्वारा तिसरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया कि 10 जून की शाम 6 बजे शाम जब वह तिसरी से अपने चचेरा भाई मनोज साव के साथ अपने घर जा रहे थे, तो करमा पहाडी के समीप स्थित खोरो डेम के पास 2 बाईक मे सवार अज्ञात 6-7 अपराधकर्मी द्वारा उनसे मारपीट कर एक लाख पचपन हजार रूपया तथा मोटरसाईकिल जिसका पंजीकरण संख्या JH11AJ-5710 की लूट कर ली गयी। इस संबंध मे तिसरी थाना कांड सांख्य 50/2025 अंकित करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के दौरान लोकायनयनपुर थाना क्षेत्र के लोकाय निवासी 22 वर्षीय सिकन्दर तुरी पिता बंशी तुरी, 20 वर्षीय रमेश कुमार पिता छोटू तुरी, 19 वर्षीय श्रवण तुरी पिता बालेश्वर तुरी, एवं 20 वर्षीय विक्की दयाल पिता राजेन्द्र दयाल को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही उन्होंने बताया कि अपराधियों से लूट की गई मोटरसाईकिल, घटना को अंजाम देने के क्रम में प्रयोग किए गए दो मोटरसाईकिल एवं घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग में लाये गये 2 मोबाईल बरामद किया गया है और बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !