Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Jharkhand News: नए आपराधिक कानूनों के पालन को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर, तकनीकी जांच व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Jharkhand News: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने और डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अगुवाई डीजीपी तदाशा मिश्र ने की. इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी जुड़े.

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस सिस्टम की प्रगति, लंबित डाटा एंट्री और जांच से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई. डीजीपी ने जिलों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही अनुसंधान अधिकारियों के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली गई.

डीजीपी ने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और ई-साक्ष्य पोर्टल पर तय समय के भीतर अपलोड करने की व्यवस्था को गंभीरता से लागू किया जाए. उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की जांच 60 से 90 दिनों के अंदर पूरी करने का प्रयास हो, ताकि न्याय प्रक्रिया में तेजी आए और आम लोगों का भरोसा पुलिस व्यवस्था पर बना रहे.

बैठक में धनबाद के एसएसपी ने नए आपराधिक कानूनों और अनुसंधान प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया. इस दौरान पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !