Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष शिविर, योजनाओं से जोड़ने पर जोर

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदायों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता और लाभुक संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जिले के 16 पंचायत भवनों में एक साथ विशेष शिविर आयोजित किए गए.

यह शिविर सरायकेला प्रखंड के छोटादावना और नुवागांव, खरसावां के दलाईकेला, कुचाई के अरुवां, राजनगर के गोविंदपुर, पोटका और बीजाडीह, गम्हरिया के कालिकापुर, दुग्धा और बीरबांस, चांडिल के रूचाप, रसुनिया और घोड़ानेगी तथा ईचागढ़ के बांदु, गुड़ड़ी और मौरड़ा पंचायत भवनों में लगाए गए.

कैंप के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. पात्र लोगों से मौके पर आवेदन लिए गए और आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की गई. शिविरों में स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, पेंशन, आधार, आवास योजना, मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. इसके अलावा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिकतम मामलों का निपटारा शिविर स्थल पर ही किया जाए और बाकी मामलों का समाधान तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. इसके लिए प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने और शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने का निर्देश दिया गया है.

जिला प्रशासन के अनुसार यह अभियान 18 मई से 25 मई तक चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों को सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से व्यापक रूप से जोड़ना है. उपायुक्त ने लोगों से अपने नजदीकी पंचायत शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !