Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Tata Godda Express: बाबाधाम के लिए प्रतिदिन टाटा गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन की मांग मजबूती से उठाया गया

Tata Godda Express: टाटानगर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस को प्रतिदिन सुल्तानगंज तक सावन माह में चलाने के मांग को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रेल महाप्रबंधक, गार्डेनरीच, कोलकात्ता के नाम से पत्र टाटानगर रेल स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार को सौंपा। 
द्वितीय मांग पत्र टाटानगर स्टेशन के विस्तारित विकास योजना के क्रियान्वयन से बड़े पैमाने पर होने वाले विस्थापन को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने रेल महाप्रबंधक के नाम से पत्र सौंपा और आम नागरिकों के भारी परेशानी को विस्तार पूर्वक टाटानगर स्टेशन डायरेक्टर के समक्ष रखा। इस विषय पर रेल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस विषय को उच्च पदाधिकारी तक अग्रसारित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने मजबूती के साथ बात करते हुए कहा कि बस्ती में बसे लोगों को हरहाल में रेल सरकार उच्चतम न्यायालय के गाईडलाईन को ध्यान रखकर पुनर्वास योजना के तहत बसाने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास योजना का कोई भी विरोधी नही है लेकिन सभी को बसा कर ही विकास की जाए। 
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि रेल विभाग आम जनता के समस्या को लगातार नजर अंदाज कर रही है। इसी का परिणाम है कि अधिकांश ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंचने से पहले चांडिल स्टेशन एवं केंड्रा स्टेशन पर वगैर वजह के दो घंटा तीन घंटा लेट से टाटानगर पहुंच रही है। आम यात्री परेशान परेशान हो जा रही है। विकास के नाम पर आये दिन ट्रेन रद्द हो रही है। यह गंभीर विषय है। ट्रेन रद्द होने के कारण लोग परेशान हो रहे है। कई लोग अपने काम तक नही पहुंच रहे है। 
 सावन माह में टाटा गोड्डा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाई जाने के संबंध में
 सेवा में
आप से विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि सावन माह में प्रतिवर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु टाटानगर शहर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्घालु सुल्तानगंज जाते हैं तथा वहां से गंगाजल भरकर देवघर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हैं।
टाटानगर से सुल्तानगंज जाने के लिए सप्ताह में केवल एक दिन सीधी ट्रेन टाटा गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन संचालित है । अन्य दिनों में तीर्थ यात्रियों को सुल्तानगंज पहुंचने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ।


यदि सावन माह में प्रतिदिन सुल्तानगंज के लिए विशेष ट्रेन चला दी जाए या टाटा गोड्डा एक्सप्रेस को ही प्रतिदिन चलाया जाए, तो कांवर यात्रियों को सुल्तानगंज जाना और फिर देवघर (जसीडीह) से वापसी यात्रा में काफी सहुलियत हो जाएगी । लोगों का समय भी बचेगा व परेशानी भी कम होगी । 
अतः श्रीमान से आग्रह है कि 10 जुलाई से शुरू होने वाले पवित्र सावन मास के कुछ दिनों पूर्व से लेकर सावन मास की समाप्ति के कुछ दिनों बाद तक उक्त ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की कृपा की जाए । इस पुनीत कार्य के लिए जमशेदपुर व इसके आस पास के लाखों धर्मावलंबी आप : टाटानगर क्षेत्र में वृहत पैमाने पर विकास परियोजना के अधिष्ठापन के दौरान विस्थापित लोगों को बसाने के सम्बन्ध में मांग पत्र। 
आप से विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि रेल विभाग के द्वारा टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर विकास करने की योजना लाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी विकास का समर्थन करती है, लेकिन विकास के कारण टाटानगर स्टेशन क्षेत्र के अगल बगल के बस्तियों में बड़े पैमाने में लोग बसे है। जिन्हें बेघर होने का खतरा है।
ये आम जनता काफी गरीब परिवार के लोग है। जो वर्षो वर्षो से बसे है। इनका वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन इत्यादी युक्त है। इनके बच्चे यही पढ़ाई लिखाई भी कर रहे है या कर चुकें है। अपने रोजमर्रा की कमाई को एक एक पाई जोड़कर रेल भूमि पर घर द्वार भी बनाए है। अब एका एक विस्थापित होने का खतरा से रेल बस्ती के परिवार घबडा गयें है। अब बसे हुए आम जनता को मानवता के दृष्टिकोण से रेलवे सरकार द्वारा बसाया जाए। 
उपरोक्त परिवारों को बसाने तथा बड़े पैमाने पर मुआवजा भी प्रदान किया जाए। 
अतः कांग्रेस पार्टी जनहित की बात आप के संज्ञान में रख रही है। जिससे रेल विभाग द्वारा आम जनता को पुनर्वास के माध्यम से
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !