Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand Breaking: महिला कैदी के होटवार जेल में गर्भवती होने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Jharkhand Breaking: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में एक महिला कैदी के गर्भवती होने और यौन शोषण के गंभीर आरोपों पर झारखंड हाई कोर्ट ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जेंट मेंशनिंग स्वीकार की और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से दो सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट तलब की है. अदालत ने इस पूरे मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जून 2026 की तारीख मुकर्रर की है.

गृह विभाग की कमेटी और न्यायिक जांच जारी
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने पक्ष रखते हुए बताया कि इस संवेदनशील मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए गृह विभाग द्वारा एक तीन सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया गया है. इसके साथ ही, न्यायिक स्तर पर जुडिशल मजिस्ट्रेट श्रुति सोरेन की ओर से भी मामले की विस्तृत न्यायिक जांच की जा रही है. इससे पहले झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की एक विशेष जांच टीम ने भी होटवार जेल का दौरा कर पीड़ित महिला कैदी, जेल के पैरा लीगल वालंटियर (PLV) और संबंधित जेल चिकित्सक के आधिकारिक बयान दर्ज किए थे, जिसके बाद यह मामला कोर्ट के सामने आया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !