Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Jharkhand News: पलामू में बनेंगे दो नए हाई-टेक अस्पताल, सरकार ने बढ़ाई बजट की राशि, ग्रामीण इलाकों को मिलेगी बेहतर इलाज की सौगात

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने पलामू जिले के अधौरा और सरायडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त राशि मंजूर कर दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत इस संशोधित बजट को प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है. सरकार के इस कदम से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी.

लागत में छह प्रतिशत की वृद्धि, थर्ड पार्टी करेगी गुणवत्ता की निगरानी
निर्माण सामग्री और अन्य तकनीकी कारणों से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की मूल निर्माण लागत में 6.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद सरकार ने प्रत्येक परियोजना के लिए 13 लाख 86 हजार 568 रुपये अतिरिक्त देने का फैसला किया है, जिससे दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की कुल लागत अब बढ़कर 2 करोड़ 43 लाख 86 हजार 568 रुपये हो गई है. यह अतिरिक्त खर्च राज्य योजना मद से वहन किया जाएगा. इन दोनों अस्पतालों का निर्माण कार्य "झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड" द्वारा कराया जा रहा है, और काम की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र थर्ड पार्टी एजेंसी भी नियुक्त की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !