Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-12

Jamshedpur Crime: मानगो में भुजाली से हमला, आपसी विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल, एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में गुरुवार को आपसी विवाद में एक युवक पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना अफाक आलम अंसारी और वकील नामक युवक के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। दोनों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
अफाक के भाई के अनुसार, अफाक अपनी मां के साथ नानी घर में मुंशी मोहल्ला में ही रहता है। गुरुवार को वह चाय पीकर घर से बाहर निकला था, तभी वकील वहां पहुंचा और उससे बहस करने लगा। बहस इतनी बढ़ गई कि वकील ने भुजाली से अफाक के गले और शरीर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घरवालों ने आनन-फानन में घायल अफाक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल मामले की सूचना मानगो थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !