Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Ranchi News: रांची के कांके में पुश्तैनी जमीन विवाद, कब्जे की कोशिश और धमकी का आरोप

Ranchi News: रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू इलाके में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. जमीन मालिक ने कुछ लोगों पर कब्जा करने की कोशिश और धमकाने का आरोप लगाया है.

शिकायतकर्ता फागु मुंडा के अनुसार, खाता संख्या 560 और प्लॉट संख्या 3818 वाली जमीन उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है, जिस पर लंबे समय से खेती की जाती रही है. उनका आरोप है कि कुछ लोग उक्त जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं.

फागु मुंडा ने बताया कि जमीन की घेराबंदी का काम चल रहा था, तभी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और काम रुकवा दिया. विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई.

शिकायत में कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं. साथ ही आरोप लगाया गया है कि विवादित जमीन से जुड़े दस्तावेज संदिग्ध हैं. पीड़ित पक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !