Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Vijay Shankar Retirement: 25 साल का सफर खत्म, विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और IPL को कहा अलविदा

Vijay Shankar Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर Vijay Shankar ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब वह नए अवसरों की तलाश करना चाहते हैं, हालांकि आगे भी क्रिकेट खेलते रहेंगे।

भारत के लिए खेलना रहा सबसे बड़ा गर्व
विजय शंकर ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि क्रिकेट उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और पिछले 25 वर्षों में हर स्तर पर खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण पल रहा।

विश्व कप की यादें रहेंगी खास
2019 Cricket World Cup टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर ने अपने करियर के कई खास पलों को याद किया। उन्होंने नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच का आखिरी ओवर फेंकने और 2019 विश्व कप में पहली ही गेंद पर विकेट लेने को अपने करियर का यादगार क्षण बताया। हालांकि विश्व कप के दौरान चोटिल होने के बाद वह टीम में अपनी जगह दोबारा मजबूत नहीं कर सके।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में छोड़ी छाप
आईपीएल में विजय शंकर ने Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Delhi Capitals और Gujarat Titans जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। वहीं घरेलू क्रिकेट में उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी मैचों में 4253 रन बनाए और 43 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !