Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-22

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त चेतावनी

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त Nitish Kumar Singh के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम सिनी क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शीतल छाया, मां संध्या समेत आसपास के पांच से छह ढाबों और फैमिली रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों और फैमिली रेस्टोरेंट में किसी भी स्थिति में शराब सेवन की अनुमति न दें। साथ ही अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया।

नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्पाद विभाग की टीम ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को उत्पाद अधिनियम के नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन जांच और निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

लोगों से मांगी सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो तुरंत उत्पाद विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !