Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Aaj Ka Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे शुभ योग, जानिए दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज शनिवार, 23 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो अगले दिन 24 मई सुबह 4:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। आज ध्रुव योग सुबह 6:14 बजे तक रहेगा, वहीं व्याघात योग अगले दिन प्रातः 4:43 बजे तक प्रभावी रहेगा। करणों की बात करें तो विष्टि (भद्रा) सुबह 6:24 बजे तक, गरज दोपहर 4:40 बजे तक और बव करण अगले दिन सुबह 4:27 बजे तक रहेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय 
आज सूर्योदय सुबह 5:26 बजे और सूर्यास्त शाम 7:10 बजे होगा। चंद्रोदय दोपहर 12:04 बजे तथा चंद्रास्त देर रात 1:05 बजे (24 मई) पर होगा। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल रात 11:45 बजे से 1:21 बजे (24 मई) तक रहेगा, जिसे बेहद शुभ माना गया है।

आज के अशुभ मुहूर्त
दिन में कुछ अशुभ समय भी रहेंगे, जिनमें राहुकाल सुबह 8:52 बजे से 10:35 बजे तक, गुलिकाल सुबह 5:26 बजे से 7:09 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 2:01 बजे से 3:44 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 5:26 बजे से 7:16 बजे तक तथा वर्ज्यम दोपहर 2:08 बजे से 3:44 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान नए और मांगलिक कार्यो से बचने की सलाह दी जाती है।

मघा नक्षत्र का प्रभाव
आज का नक्षत्र मघा रहेगा, जो रात 2:09 बजे (24 मई) तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। मघा नक्षत्र सिंह राशि में स्थित होता है, जिसका स्वामी केतु और राशि स्वामी सूर्य देव हैं। इस नक्षत्र के देवता पितर माने गए हैं और इसका प्रतीक शाही सिंहासन है। मघा नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्यतः अधिकारप्रिय, साहसी, उदार, मेहनती और स्पष्टवादी माने जाते हैं, हालांकि इनमें कभी-कभी क्रोध और भावुकता भी अधिक देखी जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !