Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News : नियुक्ति पत्र वितरण अभियान में 51 हजार युवाओं को मिली नौकरी, रांची में 132 अभ्यर्थी हुए शामि

Ranchi News : देशभर में शनिवार को आयोजित 19वें नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के तहत 47 केंद्रों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रांची में आयोजित कार्यक्रम में 132 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला, जबकि 25 युवाओं को मंच पर सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।रांची में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और डीआरएम करुणा निधि सिंह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए और नवनियुक्त युवाओं को संबोधित किया।


युवाओं की मेहनत का परिणाम है नियुक्ति पत्र :- संजय सेठ


रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं की मेहनत, संघर्ष और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से नई तकनीक सीखने, जनसेवा की भावना से काम करने और लगातार खुद को बेहतर बनाने का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !