Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Jharkhand News: पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज पिटीशन पर 2 जून को होगी बहस, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई

Jharkhand News: खूंटी मनरेगा घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बरियातू स्थित पल्स अस्पताल की ओर से दाखिल डिस्चार्ज आवेदन पर विशेष पीएमएलए अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अस्पताल पक्ष ने अदालत को बताया कि वह मामले में लिखित तर्क दाखिल करने के बजाय सीधे मौखिक बहस करना चाहता है. इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई 2 जून को तय की है.

जानकारी के अनुसार, पल्स संजीवनी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में अदालत में आवेदन देकर मामले से नाम हटाने की मांग की थी. इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है. एजेंसी ने अपनी जांच में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और अन्य कई लोगों के साथ अस्पताल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया है.

ईडी का दावा है कि मनरेगा घोटाले से जुड़ी कथित अवैध राशि को अस्पताल परियोजना में लगाया गया. इसी आधार पर जांच एजेंसी ने अस्पताल की संपत्तियों को अटैच किया था. मामले में कई आरोपियों के खिलाफ पहले ही अदालत में आरोप तय किए जा चुके हैं और सुनवाई आगे बढ़ रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !