Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-23

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का आयोजन, श्री बालाजी अन्न प्रसादम में जुटेंगे 2000 से अधिक श्रद्धालु, राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम समिति के सहयोग से रविवार 24 मई को श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम वितरित किया जाएगा।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगा शुभारंभ
सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे दक्षिण भारत के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ होगी। ब्राह्मण भोजन के बाद दोपहर 12:15 बजे से अन्न प्रसादम वितरण शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें एक समय में करीब 130 लोग प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

“मनोकामना पत्थर” रहेगा आकर्षण का केंद्र
महासचिव मंटू अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर को दक्षिण भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष “पेरुमल स्टोन” यानी मनोकामना पत्थर स्थापित किया गया है। मान्यता है कि इस पवित्र पत्थर पर अपनी मनोकामना व्यक्त करने से वह भगवान वेंकटेश्वर तक पहुंचती है। इसके साथ ही भक्तों को कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी दिया जाएगा।

विजय मित्तल और प्रीति अग्रवाल हैं मुख्य प्रायोजक
अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल और उनकी पत्नी प्रीति अग्रवाल हैं। पूरे आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के अतिथि होंगे शामिल
इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल अपने परिवार के साथ रांची से शामिल होंगे। वहीं अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल दुर्ग (छत्तीसगढ़) से कार्यक्रम में पहुंचेंगी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

युद्ध स्तर पर चल रही हैं तैयारियां
कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मंदिर परिसर में टेंट, सजावट, सफाई, रसोई, गैस, बर्तन, चावल, सब्जी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। आयोजन समिति की समीक्षा बैठक भी की गई है। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए फोटोग्राफी, बैनर और पुष्प सज्जा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विभिन्न संस्थाओं का मिल रहा सहयोग
आयोजन की सफलता के लिए कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। रानी सती सत्संग समिति प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और छाछ की व्यवस्था की जाएगी। आंध्रा समाज पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करेगा।

भगवान बालाजी की प्रतिमा का होगा विशेष स्वागत
मयूर संघी ने बताया कि शनिवार शाम सिदगोड़ा मंदिर से भगवान बालाजी की दिव्य प्रतिमा को वैदिक विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच लाया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का पुष्प श्रृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे समाजसेवी सुनील जवानपुरिया द्वारा भगवान बालाजी को विशेष तरबूज प्रसाद अर्पित किया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा।

आयोजन में कई सदस्य निभा रहे सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम की तैयारियों में संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, सन्नी संघी, विनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल, लिपु शर्मा, अनिल रिंगसिया, अंकित अग्रवाल, कौशिक मोदी, प्रकाश बजाज, पीयूष गोयल, हेमंत अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल और रोहित अग्रवाल समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से परिवार सहित इस पावन आयोजन में शामिल होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !