Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-23

Ranchi News: मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोग कर रहे नाम की जांच, दो सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी अनमैप्ड मतदाता सूची

Ranchi News: राज्यभर के मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाता सूची प्रदर्शित कर दी गई है. शनिवार से बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर सूची में नाम का सत्यापन कर रहे हैं. जिन लोगों का नाम अनमैप्ड सूची में पाया जा रहा है, वे मौके पर मौजूद बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं.

निर्वाचन विभाग के अनुसार जिन मतदाताओं का नाम पहले से मैप हो चुका होगा, उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. यह सूची अगले 14 दिनों तक सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी.

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपने बूथ पर जाकर सूची का अवलोकन करें और यदि नाम अनमैप्ड हो तो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !