BREAKING: झारखंड सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में देवघर, खूंटी और गढ़वा के उपायुक्त (DC) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों में निदेशक और प्रभार सौंपे गए हैं.
इनका हुआ तबादला
1. छवि रंजन – निदेशक, खेलकूद, रांची के पद पर पदस्थापित, साथ ही कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
2. शशी प्रकाश झा – प्रबंध निदेशक, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची।
3. जिशान कमर – विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।
4. राजीव रंजन – प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना(अतिरिक्त प्रभार) जमशेदपुर।
5. सुनील कुमार सिंह – विशेष सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
6. विजय कुमार गुप्ता – प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग।
7. फैज अक अहमद मुमताज – अपर सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग।
8. भोर सिंह यादव – अपर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, साथ ही प्रबंध निदेशक, जेईएमसीएल का अतिरिक्त प्रभार।
9. वरुण रंजन – अपर सचिव, जल संसाधन विभाग
10. सत्येन्द्र कुमार – अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।
11. पशुपति नाथ मिश्रा – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, गढ़वा।
12. माधवी मिश्रा – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस, रांची।
13. अनन्य मित्तल – अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।
14. विजया जाधव नारायण राव – निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, साथ ही निदेशक, जेएसएसी और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी इनोवेशन लैब का अतिरिक्त प्रभार।
15. आर. रॉनिटा – अपर सचिव, जल संसाधन विभाग।
16. नमन प्रियेश लकड़ा – निदेशक, पर्यटन विभाग।
17. अंजली यादव – परीक्षा नियंत्रक, झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, साथ ही अपर सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
18. विद्यानन्द शर्मा पंकज – निदेशक, कृषि विभाग।
19. रोबिन टोप्पो – निदेशक, पशुपालन विभाग।
20. आलोक शिकारी कच्छप – प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम, साथ ही निदेशक, डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय शोध संस्थान का अतिरिक्त प्रभार।
21. अनिलसन लकड़ा – निबंधन महानिरीक्षक, झारखंड।
22. नीरज कुमार सिंह – उत्पाद आयुक्त, झारखंड, साथ ही प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार।
23. कर्ण सत्यार्थी – अपर सचिव, वित्त विभाग।
24. गरिमा सिंह – प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, साथ ही मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार।
25. चंदन कुमार – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आईटी, झारखंड।
26. प्रीति रानी – निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, साथ ही माटी कला बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार।
27. प्रेरणा दीक्षित – अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग।
28. शशी प्रकाश सिंह – अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, साथ ही कार्यपालक निदेशक, झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी और परियोजना निदेशक, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी का अतिरिक्त प्रभार।
29. कुमार ताराचन्द – अपर सचिव, जल संसाधन विभाग।
30. कीर्तिश्री जी – अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
31. समीरा एस. – संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग।
32. दनेश कुमार यादव – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।
33. कुमार सौरभ भुवानिया – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, देवघर।
34. मो. जावेद हुसैन – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त, खूँटी।
35. विस्युते श्रीकांत यशवंत – उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गोड्डा।
36. अनिमेश रंजन – उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला।