Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Gamharia News: गम्हरिया के टायो कॉलोनी के पास आग ने लिया विकराल रूप, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टाला बड़ा हादसा

Gamharia News: गम्हरिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टायो कॉलोनी की बाउंड्री के बाहर अचानक पेड़ों, झाड़ियों और बिजली के तारों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और दमकल की तत्परता से आग पर पाया गया काबू
रात्रि गश्त पर निकली गम्हरिया थाना पुलिस की टीम ने आग की लपटें देख तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालांकि आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते कार्रवाई से टला बड़ा नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बिजली के तारों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। गम्हरिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से इलाके में संभावित भारी नुकसान टल गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !