Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jamshedpur News : करनडीह फाटक के समीप नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास

Jamshedpur News :  उत्तरी करनडीह पंचायत अंतर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि “जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे।”

जलजमाव और नाली जाम की समस्या से मिलेगी राहत

स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से नाली जाम एवं जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को नाली जाम एवं गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !