Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-24

Jharkhand News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी, संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का मिला संदेश

Jharkhand: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान तेलंगाना सरकार के मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन भी मौजूद रहे।

खड़गे ने की कार्यों की सराहना
मुलाकात के दौरान झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा हुई। डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। खड़गे ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

RIMS-2 परियोजना को बताया अहम
खड़गे ने विशेष रूप से RIMS-2 परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह एशिया के बड़े अस्पतालों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में इस परियोजना को आगे बढ़ाने में डॉ. इरफान अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने डॉ. अंसारी से कहा, “तुम्हारे अंदर जुनून और लगन है, इस जज़्बे को कभी खत्म मत होने देना। व्यवस्था बदलने में समय लगता है, लेकिन लगातार मेहनत करते रहो।”

संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हित में समर्पण भाव से कार्य करने की बात कही।

खड़गे ने डॉ. इरफान अंसारी और मोहम्मद अजहरुद्दीन से कहा कि वे ऐसा काम करें जिससे जनता के बीच उनकी अलग पहचान और मजबूत पकड़ बने।

डॉ. इरफान अंसारी ने जताया आभार
मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का आशीर्वाद और विश्वास कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा, संगठन की मजबूती और झारखंड के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !