Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-13

Ranchi Political News: बार-बार समय मांगना पड़ा भारी, कोड़ा पर फिर जुर्माना

रांची– झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर बार-बार सुनवाई टालने की कोशिशों को लेकर सख्ती दिखाई है। अदालत ने चौथी बार समय मांगने पर नाराज़गी जताते हुए उन्हें 8,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। 
मधु कोड़ा ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में गड़बड़ी के मामले में आरोप गठन को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल की है। लेकिन सुनवाई को लगातार टालने के प्रयास के चलते कोर्ट ने यह कार्रवाई की है।
 
पहले भी भुगत चुके हैं जुर्माना
 
मधु कोड़ा को इससे पहले भी तीन बार जुर्माना भुगतना पड़ा है—
 
 
- 17 जनवरी 2025 को 2,000 रुपये
 
- 13 दिसंबर 2024 को 1,000 रुपये
 
- और इससे पहले भी एक बार जुर्माना लगाया गया था।
 
कोर्ट ने निर्देश दिया है कि जुर्माने की पूरी राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा कराई जाए। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी।
 
गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव इस मामले की पैरवी कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !