Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Ranchi News : जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 31 लाख की ठगी

Ranchi News : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर धोखाधड़ी के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।


जगतपुरम कॉलोनी निवासी आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में जगतपुरम कॉलोनी फेज-2 में 9 डिसमिल जमीन खरीदने के लिए 31 लाख रुपये चेक के जरिए दिए थे। जमीन का खाता नंबर 147 और प्लॉट नंबर 918 बताया गया है। दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था।


रजिस्ट्री नहीं होने पर सामने आया ठगी का मामला


पीड़िता का कहना है कि तय समय बीत जाने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। आरोपी लगातार बहाना बनाता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। कोर्ट से भेजे गए लीगल नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल कांके थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !