Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Palamu News : पलामू में सनसनीखेज वारदात, पिता ने बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Palamu News : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगवार पंचायत स्थित लोहारा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।


मृतका की पहचान अंजनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजनी घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता अगस्त मेहता ने धारदार कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


हत्या के बाद गांव में दहशत, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उत्तम राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !