Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-13

Ramgarh Police In Action: 15 लाख का डोडा मादक पदार्थ बरामद, दो पंजाब निवासी गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 128.7 किलोग्राम डोडा मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में ट्रक से 50,800 रुपए नगद भी जब्त किए गए हैं।
रामगढ़ एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मांडू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारीबाग जिले के चरही इलाके से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक में भारी मात्रा में डोडा लदा हुआ था।

पुलिस ने ट्रक चालक मलिक परमेल सिंह गिल और उपचालक रेशम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले हैं। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह मादक पदार्थ रांची से पंजाब ले जाया जा रहा था।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और पुलिस टीम को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !