Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-13

Sakchi Agrico Flyover: एग्रीको से साकची गोलचक्कर तक तथा कालिमाटी रोड फ्लाईओवर के कमी के कारण जाम से लोग परेशान

Sakchi Agrico Flyover: जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता सम्मेलन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जाम-जाम-जाम कब चलना होगा आसान एग्रिको से साकची गोलंबर तक ना फोरलेन बना ना ओवरब्रिज ही बना, आम जनता भाजपा के कुचक्र का शिकार हो गई है।
जब भी इस राह से गुजरिए तो कुछ कदम चलने पर मिलेगा जाम।
आप सबों को मालूम होगा कि सीएम रहते घोषणा के बाद भी रघुवर दास ने नहीं बनाया ओवरब्रिज लोग होते रहे है परेशान, 
जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय ने चुनावी मुद्दा जरूर बनाया, विधायक बने तो टांय टांय फुस्स हो गये, जाम से नही मिली मुक्ति।
टाटा स्टील ने भी साकची आने वाले इस राह की शिद्दत से नहीं ली सुध जिसके परिणामस्वरूप लोग हो रहे है, परेशान। 
प्रेस वार्त्ता के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने घोषणा किया कि फोरलेन या ओवरब्रिज के लिए जिला कांग्रेस कमिटी अब किसी हद तक जाने को तैयार है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने घोषणा किया कि एग्रिको से भालूबासा, बाराद्वारी होते हुए साकची गोलचक्कर तक तथा कालिमाटी रोड जाने वाली सड़क को जाम से मुक्ति के लिए ओवरब्रिज बनाने के लिए उनकी पार्टी के लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यूपीए सरकार है। इसमें कांग्रेस के लोग मंत्री भी है। सीएम से लेकर संबंधित मंत्रियों से बात की जाएगी। टाटा स्टील प्रबंधन से भी सीधा संवाद किया जाएगा। इस मार्ग पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जो कुछ भी किया जा सकता है, वो सब किया जाएगा। अगर जनहित के इतने बड़े मसले पर कुछ नहीं होता है, तो कांग्रेसजन सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि करनडीह और सुंदरनगर भी ऐसे स्थल है जहां तुरंत ओवरब्रिज बनाया जाना चाहिए। इस मसले पर भी शासन को ध्यान दिलाया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने लगातार तीन दिनों तक एग्रिको, भालूबासा, बाराद्वारी और साकची गोलंबर के पास रहने वाले लोगों से मिल कर जाम की समस्या से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि रघुवर दास ने सीएम बनने के तुरंत बाद घोषणा की थी कि बाराद्वारी से भालूबासा तक ओवरब्रिज बनाया जाएगा। सरकारी अधिकारियों ने मौका ए मुआयना भी किया। खुद रघुवर दास भी ओवरब्रिज बनाने की घोषणा करते हुए प्रस्तावित स्थल का मुआयना किए। फिर कुछ नहीं किया। इसकी वजह वही बता सकते हैं।  दुबे ने कहा कि सरयू राय ने निर्दल रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था, तो इस जाम को मुद्दा बनाया। ओवरब्रिज नहीं बनाने के लिए रघुवर दास पर कटाक्ष भी किए। खुद विधायक रहते पांच साल तक कुछ नहीं किए। अफसोस तो इस बात का है कि बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो में पहले ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ, तो सरयू राय उसमें अड़ंगा लगाने का हर जतन करते दिखे हैं। इससे जनता में रोष है। सचमुच आम लोग अफसोस कर रहे है। 
 दुबे ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की बात करें, तो टिनप्लेट से बारीडीह तक फोरलेन मार्ग बना दिया गया। मणिपाल के लिए बारीडीह बस्ती तक सड़क को चौड़ा किया गया। बारीडीह चौक से एग्रिको तक सड़क को फोरलेन बना दिया गया। इस राहों पर तुलनात्मक तौर पर यातायात बहुत कम है। भालूबासा से साकची तक यातायात बहुत ज्यादा है, तो उस पर न टाटा स्टील प्रबंधन ने गौर किया ना शासन ने, खैर अब बहुत दिन ऐसा नहीं चलेगा। कांग्रेसजन अब जाम मुक्ति का अभियान चलाएंगे। इसकी रूपरेखा जल्द तय की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्त्ता के क्रम में कहा कि झारखण्ड राज्य में अविलंब बंगला भाषा, उड़िया भाषा, भोजपुरी भाषा, अंगिका भाषा, मैथली भाषा का भी पढ़ाई स्कूलों में पढ़ाई शुभारंभ करने का कार्य सरकार करे। इस विषय पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलकर मांग रखेगी। जिससे सभी का मान-सम्मान हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !