Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jharkhand News : आधी-तूफान से दलखाम टोला में भारी तबाही, 18 से 20 घर क्षतिग्रस्त

Jharkhand News : गरुड़बासा के दलखाम टोला में सोमवार को आए तेज आधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई तेज हवा और बारिश के कारण लगभग 18 से 20 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों की एस्बेस्टस की छतें उड़ गईं, जबकि घरों में रखा सामान भी बर्बाद हो गया।ग्रामीणों के अनुसार, तूफान इतना तेज था कि कई घरों की छतें दूर जाकर गिरीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।


मुखिया लीला मुंडा ने प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया तिरपाल


घटना की सूचना मिलते ही हूरलूग पंचायत की मुखिया लीला मुंडा मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि लोग अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सकें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने घरों की मरम्मत कर सामान्य जीवन में लौट सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !