Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: 48 घंटे से बूंद-बूंद को तरसे 22 हजार परिवार, गोविंदपुर में जल संकट पर सड़क पर उतरे लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोविंदपुर जलापूर्ति योजना क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे 21 पंचायतों के करीब 22 हजार परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पीने तक का पानी खत्म हो चुका है।

बिजली बाधित होने का दावा, मगर नहीं मिला समाधान
स्थानीय लोगों के अनुसार जलापूर्ति बाधित होने की वजह बिजली आपूर्ति में आई समस्या बताई जा रही है। हालांकि लगातार दो दिनों से पानी सप्लाई बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल तकनीकी खराबी और बिजली कटौती का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है।

महिलाएं-बच्चे सबसे ज्यादा परेशान, गांवों में मचा हाहाकार
पानी संकट का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान है। कई पंचायतों में लोग निजी स्रोतों और दूर-दराज के हैंडपंपों पर निर्भर हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

हांडी-डेगची लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
जल संकट से आक्रोशित ग्रामीण अब सड़क पर उतर आए है। कई जगहों पर लोगों ने हांडी-डेगची लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई जलापूर्ति योजनाएं जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री को ट्वीट, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से भी दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !