Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: बोड़ाम के जंगल में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मिर्जाडीह गांव के कुलटांड टोला स्थित जंगल और झाड़ियों के बीच से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव सड़क से लगभग 30 फीट अंदर पड़ा हुआ था और काफी सड़-गल चुका था, जिसके कारण उसकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत करीब पांच से छह दिन पहले हुई होगी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पूरी तरह विघटित हो जाने से चेहरा पहचानने लायक नहीं बचा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

शरीर पर मिले टैटू और कड़ा
पुलिस के अनुसार मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उसके दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा पहना हुआ था। वहीं कलाई के पास अंग्रेजी में “Love” लिखा हुआ टैटू बना है। इसके अलावा दाहिने हाथ की कोहनी के पास भी एक डिजाइन वाला टैटू मिला है, जो पहचान में मददगार साबित हो सकता है।

मृतक ने नेवी ब्लू रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अंग्रेजी में “FUTURE” लिखा हुआ है। नीचे काले रंग का लोअर पहना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में इस हुलिये का कोई व्यक्ति लापता हो या कोई जानकारी मिले, तो तुरंत बोड़ाम थाना को सूचित करें। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !