Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: झाड़ियों के बीच छिपे हैं तीखे मोड़, टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर हादसे का सफर, संकरी होती सड़क से राहगीरों में दहशत

Jamshedpur News: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे तेजी से फैल रही जंगली झाड़ियों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. झाड़ियों की वजह से सड़क कई जगहों पर इतनी संकरी हो गई है कि वाहनों को गुजरने में दिक्कत हो रही है. इस वजह से मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और चालकों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रशासन की लापरवाही से बरसात में और बिगड़ेंगे हालात
स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे उगी इन झाड़ियों की सफाई नहीं कराई गई, तो आने वाले मानसून के सीजन में हालात और भी ज्यादा भयावह हो सकते हैं. हाल के दिनों में इस रूट पर सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से ऊपर भागा है.

अंधे मोड़ों पर नहीं दिखते वाहन, बिजली के खंभों से टकरा रही गाड़ियां
इलाके के लोगों के मुताबिक, पटमदा, कमलपुर और बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सड़क पर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सबसे ज्यादा खतरा तीखे और अंधे मोड़ों पर है, जहां घनी झाड़ियों के कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते. कई बार अनियंत्रित भारी गाड़ियां सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा चुकी हैं, तो कुछ घरों में भी घुस गई हैं.

हजारों दैनिक यात्रियों की जान खतरे में, उपायुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग बाइक और अन्य वाहनों से जमशेदपुर आना-जाना करते हैं. झाड़ियों के कारण इन सभी की सुरक्षा पूरी तरह दांव पर लग गई है. स्थानीय लोग जल्द ही जिले के उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर डिमना घाटी, लेक क्षेत्र और टाटा (आसनबनी)-पटमदा मुख्य सड़क की सफाई कराने की मांग करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !