Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: गोविंदपुर में तालाब में नहाने के दौरान सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मनपीटा गांव स्थित तालाब में नहाने गए सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान वीर मुंडा के रूप में हुई है, जो जोन नंबर-1 इलाके का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वीर तालाब में अन्य लोगों के साथ नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया.

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !