Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Ranchi News: जेसिया उद्योग भवन में जीएसटी और प्रोफेशनल टैक्स विशेष शिविर का आयोजन, 5 व्यवसायियों का मौके पर ही हुआ निबंधन

Ranchi: रांची स्थित Jharkhand Small Industries Association के उद्योग भवन परिसर में मंगलवार को जीएसटी और प्रोफेशनल टैक्स से संबंधित विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य-कर संयुक्त आयुक्त, पूर्वी अंचल, झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कई व्यवसायियों ने भाग लेकर कर संबंधी जानकारी प्राप्त की।

मौके पर ही हुए कई निबंधन
शिविर के दौरान जीएसटी और प्रोफेशनल टैक्स से जुड़े नियम, निबंधन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने व्यवसायियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके सवालों का समाधान किया। कार्यक्रम में करीब 14 से 15 व्यवसायियों ने हिस्सा लिया, जबकि पांच लोगों का ऑन-द-स्पॉट निबंधन भी पूरा कराया गया।

अधिकारियों और जेसिया पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस शिविर में राज्य कर सहायक आयुक्त स्वामी नंदन और सुचित कुमार समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जेसिया की ओर से मानद सचिव शिवम सिंह और कोषाध्यक्ष आदर्श रामसिसरिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

छोटे उद्योगों को जागरूक करने की पहल
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यवसायियों को कर प्रणाली के प्रति जागरूक करना और निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाना है। इससे व्यापारियों को सरकारी नियमों की सही जानकारी मिल सकेगी और उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !