Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

East Singhbhum News: तालाब में डूबा 6 साल का मासूम, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया बच्चा, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

East Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के बड़दा डीह गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम सूर्या कुंकल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक माधव चंद्र कुंकल का बेटा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा मासूम, बच्चों ने मचाया शोर
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम सूर्या गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी।

काफी कोशिशों के बाद तालाब से निकाला गया बच्चा, तब तक हो चुकी थी मौत
सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन तालाब की ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने तालाबों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने की उठाई मांग
बुधवार सुबह घटना की सूचना तांतनगर ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा माना जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने और अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !