Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-27

Jamshedpur News : चाकुलिया में गांजा तस्करी का खुलासा, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : चाकुलिया में ग्रामीण पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नया बाजार क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से गांजा बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश गागराई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 336 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई


पुलिस को सूचना मिली थी कि चाकुलिया के नया बाजार इलाके में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस ने इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महेश गागराई को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुड़िया में पैक किया गया गांजा बरामद हुआ।


30 से 100 रुपए तक की पुड़िया बेचता था आरोपी


बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी स्थानीय स्तर पर गांजा की सप्लाई करता था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 30, 50 और 100 रुपए की पुड़िया बनाकर युवाओं और स्थानीय ग्राहकों को गांजा बेचता था। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल था और इलाके में नशे का नेटवर्क फैला रहा था।


पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस


ग्रामीण एसपी ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की नजर खासकर उन इलाकों पर है, जहां युवाओं को निशाना बनाकर नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !