Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह में ऑटो से ले जाई जा रही गायों को रोका, पूछने पर भागे युवक, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती में गुरुवार दोपहर कुछ लोगों द्वारा गायों को ले जाए जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद राजेश सिंह, अशोक कुमार और रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे.

राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑटो से चार-पांच गायों को लेकर जा रहे हैं. मौके पर पहुंचकर जब उनसे पूछताछ की गई तो संबंधित युवक जल्दबाजी में वहां से फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने गायों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित किया और मामले की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी.

उन्होंने बताया कि गायों के साथ छोटे बछड़े भी थे. सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की गई. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार लोगों की पहचान करने में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !