Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Ranchi News: डोरंडा में युवक की मौत पर बवाल, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Ranchi News: रांची के डोरंडा स्थित मणि टोला इलाके में मो. तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद भारी तनाव फैल गया। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग शव को एम्बुलेंस में लेकर सीधे डोरंडा थाना पहुंच गए और थाना परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने मौत को हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

साजिश के तहत हुई हत्या, कई लोगों पर गंभीर आरोप
मृतक के परिवार ने गोल्डन नामक व्यक्ति को पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए जावेद अंसारी, रिजवान, छोटू, कड़ू, अफसर और गुड़िया पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तनवीर की मौत कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। परिवार ने यह भी दावा किया कि चार महीने पहले तौशीफ अंसारी की मौत को भी आत्महत्या बताया गया था, जबकि उसकी भी हत्या की गई थी।

थाना गेट पर एम्बुलेंस खड़ी कर किया हंगामा
घटना से आक्रोशित लोगों ने डोरंडा थाना के मुख्य गेट के सामने एम्बुलेंस खड़ी कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग उठाई।

भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हटिया डीएसपी भी डोरंडा थाना पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना है कि तनवीर अंसारी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनकी मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !