Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Seraikela News: प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत तिरुलडीह पुलिस को सफलता, तीन गुम मोबाइल बरामद

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की पहल पर चलाए जा रहे Project Device के तहत तिरुलडीह पुलिस को एक और सफलता मिली है. तिरुलडीह थाना पुलिस ने तीन गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया.

थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस किया. जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके असली धारकों को सुरक्षित लौटा दिए गए.

अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के कारण उनका कीमती सामान वापस मिल सका.

गौरतलब है कि जिले में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को तेज करने के उद्देश्य से एसपी निधि द्विवेदी ने Project Device की शुरुआत की है. इस योजना के तहत CEIR पोर्टल पर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कर उसे ट्रैक किया जाता है, जिससे बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !